RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
एमएसएमई के लिए समय पर भुगतान और कारोबार वृद्धि पर क्षेत्रीय कार्यशाला
चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने दिया ज्ञापन – महिला उद्यमियों के लिए हेल्पलाइन की मांग
रायपुर, 8 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आज होटल कोर्टयार्ड, रायपुर में आयोजित एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र के समय पर भुगतान और कारोबार वृद्धि पर केंद्रित क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य
एमएसएमई को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों और सरकारी खरीद में भागीदारी बढ़ाने के अवसरों की जानकारी देना तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा करना।
चेंबर की प्रमुख माँगें
प्रतिनिधिमंडल ने एमएसएमई मंत्रालय के सचिव श्री एस.सी.एल. दास को ज्ञापन सौंपते हुए निम्न सुझाव रखे—
1. एमएसएमई ट्रेड फेसीलीटेशन काउंसिल का गठन।
2. अंतर्राज्यीय माल परिवहन में अनावश्यक रोक एवं बिना आदेश दंड वसूली पर अंकुश।
3. सेंट्रल प्रोसेसिंग सेल की स्थापना, जो—संदिग्ध मामलों में डीलर के क्रेडिट लेजर पर रोक लगाए।अंडर प्रोटेस्ट भुगतान की अनुमति दे।अंतिम आदेश तक पक्ष सुनकर न्यायिक प्रक्रिया अपनाए।
महिला उद्यमियों की चुनौतियाँ
प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने वित्तीय बाधाएं, सामाजिक पूर्वाग्रह, ज्ञान की कमी, कार्य-जीवन संतुलन, उत्पादन व बाजार तक पहुंच की कठिनाइयों जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने मांग की कि महिला उद्यमियों के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाए, जिससे उन्हें तुरंत और सरल जानकारी मिल सके।
चेंबर अध्यक्ष का वक्तव्य
सतीश थौरानी ने कहा— “एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके विकास से रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति दोनों को गति मिलती है। सरकार को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू करने चाहिए।”
उपस्थित dignitaries
इस अवसर पर त्रिलोकचंद बरड़िया, चेतन तारवानी, राधाकिशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा, सोनिया साहू, महेंद्र बागरोड़िया, डॉ. इला गुप्ता, नम्रता अग्रवाल, मीनाक्षी टुटेजा, फुलबासन बाई यादव, मधुबाला सिंह, आभा मिश्रा, सोमा घोष, हेमल बेन शाह, शीलम झुनझुनवाला, प्रेरणा भट्ट सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
अजय भसीन प्रदेश महामंत्री
