RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रक्षाबंधन पर भाइयों की सुरक्षा के लिए बहनों ने बाँधी राखी और वितरित किए हेलमेट
रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत, न्यू राजेन्द्र नगर अमलीडीह द्वारा एक अनोखी पहल करते हुए बहनों ने भाइयों को राखी बाँधने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का संकल्प लेते हुए हेलमेट का वितरण किया।
पंचायत के अध्यक्ष श्री विशाल कुकरेजा ने बताया कि महिला विंग द्वारा यह अभिनव और सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, लेकिन इस बार बहनों ने भी भाइयों की सुरक्षा का बीड़ा उठाया। उन्होंने न केवल राखी बाँधी बल्कि उन्हें हेलमेट पहनाकर यह वादा भी लिया कि वे हर बार दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के थाना प्रभारी श्री अविनाश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायत के श्री अमर चंदनानी, श्री सुनील बत्रा, श्री शंकरलाल वरंदानी, श्री चंद्र कुमार डोडवानी, श्री अमित नागदेव, श्री राजकुमार पंजवानी, श्री राकेश माटा, श्री सुमित माटा तथा महिला विंग से श्रीमती संगीता भाटिया, श्रीमती सीमा कुकरेजा, महक नागदेव, महिमा छत्तीजा, सौम्या छत्तीजा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
पंचायत की इस पहल को सभी ने सराहा और इसे समाज के लिए एक प्रेरणास्पद संदेश बताया।
