RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सुरक्षा के पुलिस अधिकारियों, सिपाहियों को राखी बांधकर दी शुभकामनाएं – महिला विंग ने निभाया भाईचारे का फर्ज
रायपुर। 7/अगस्त/2025
रक्षा बंधन के पावन पर्व की शुरुआत छत्तीसगढ़ सिंधु महापंचायत महिला विंग द्वारा एक विशेष पहल के साथ की गई। संस्था की सदस्यों ने सिविल लाइन थाना पहुँचकर पुलिस अधिकारियों को राखी बाँधकर न केवल पर्व की शुभकामनाएं दीं, बल्कि महिला सुरक्षा का संकल्प भी दिलवाया।
इस अवसर पर सिटी एसपी श्री पाटले, एडिशनल एसपी श्री पी.आर. पटेल, एवं टीआई श्री दीपक पासवान को राखी बाँधी गई। राखी बाँधने के साथ-साथ अधिकारियों को भगवान झूलेलाल का स्कार्फ पहनाकर उनकी सुरक्षा एवं सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में संस्था की सक्रिय सदस्य पूजा हेमानी, भानु मखीजा, सपना जसूजा, सीमा नचरानी, रेखा जीवतानी, ज्योति हुंदानी, हर्षा बलवानी, आरती छंगवानी और हिमांशी बत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती भावना कुकरेजा ने सभी अधिकारियों को राखी बाँधकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और समाज की महिलाओं की सुरक्षा हेतु सहयोग और समर्थन का भरोसा लिया।
