RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
छत्तीसगढ़ का अनोखा शिवधाम – तुलसी गांव का पारे का शिवलिंग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के तुलसी गांव में स्थित है एक अत्यंत अद्भुत और दिव्य स्थल – शिवधाम मंदिर। इस मंदिर की विशेषता है यहां विराजमान 108 किलो का पारस (पारा) शिवलिंग, जो पूरे छत्तीसगढ़ में पहला और एकमात्र है।
शास्त्रों के अनुसार, पारे (पारद) से निर्मित शिवलिंग को अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली माना गया है। ऐसा विश्वास है कि इस पारस शिवलिंग के दर्शन मात्र से चारधाम की यात्रा के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, भक्तों के जीवन में मौजूद कष्ट, बाधाएं और नकारात्मकता दूर होती हैं, और उन्हें एक विशेष सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।
यह स्थान न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आध्यात्मिक शांति और मानसिक सुकून देने वाला एक ऊर्जा-स्थल भी है।
