RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
गोल्डन जुबली वैवाहिक सम्मान समारोह में भावुक पल – “मेरी पहचान अब मेरी पत्नी के नाम से है”
रायपुर। लाहोटी मित्र मंडल द्वारा आयोजित स्वर्णिम दांपत्य सम्मान समारोह में उन 50 से अधिक वर्षों तक वैवाहिक जीवन निभाने वाले 72 युगलों को सम्मानित किया गया। यह अवसर ना केवल एक समारोह था, बल्कि जीवनभर के साथ, समर्पण और प्रेम की प्रेरणादायक मिसाल भी था।
इस मौके पर उपस्थित रहे शुभांगी आपटे जी के पति संजय आपटे ने जब मंच से अपने दिल की बात कही, तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने गर्व से कहा –
“आज लोग मुझे मेरे नाम से नहीं, बल्कि मेरी पत्नी शुभांगी आपटे के नाम से जानते हैं।”
उन्होंने बताया कि शुभांगी जी छत्तीसगढ़ की ब्रास एंबेसडर रह चुकी हैं और देश-विदेश से 140 से अधिक सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं।
ऐसे अनमोल रिश्तों और आपसी समर्पण को सलाम करते हुए, मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने युगल को खड़े होकर सम्मान दिया।
कार्यक्रम का संयोजन श्री लक्ष्मीनारायण लाहोटी जी ने किया, वहीं प्रमुख सहयोग कोंडागांव के लाहोटी परिवार व अन्य सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती सविता जग्गी, श्रीमती अंजना चौधरी, श्रीमती दीपिका वैष्णव, श्री हीरानंद ‘पप्पू’ दुल्हानी, श्री राजेश सिंह, श्री चिरंजीव लाल लाहोटी सहित अनेक वरिष्ठ गणमान्यजन उपस्थित रहे।
