RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
स्वर्णिम दाम्पत्य का सम्मान: लाहोटी मित्र मंडल ने 72 जोड़ियों को किया सम्मानित
रायपुर। लाहोटी मित्र मंडल द्वारा “स्वर्णिम सफर दाम्पत्य का सम्मान समारोह 2025” का आयोजन भव्य रूप से वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस रायपुर में संपन्न हुआ। इस आयोजन में उन सौभाग्यशाली 72 जीवनसाथी जोड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने वैवाहिक जीवन के 50 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे किए।
कार्यक्रम का संयोजन श्री लक्ष्मीनारायण लाहोटी जी ने किया, वहीं प्रमुख सहयोग कोंडागांव के लाहोटी परिवार व अन्य सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती सविता जग्गी, श्रीमती अंजना चौधरी, श्रीमती दीपिका वैष्णव, श्री हीरानंद ‘पप्पू’ दुल्हानी, श्री राजेश सिंह, श्री चिरंजीव लाल लाहोटी सहित अनेक वरिष्ठ गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने न केवल दाम्पत्य जीवन की पवित्रता और स्थायित्व को सम्मानित किया, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी एक प्रेरणा प्रस्तुत की।
