RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सेवा पथ संस्था द्वारा छठवां सामूहिक कन्यादान आयोजन – तैयारी बैठक, इस बैठक में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के “मुखी महेश दरयानी” विशेष रूप से हुए शामिल 
9 कन्याओं के सामूहिक कन्यादान पर चर्चा के बीच सवाल उठा — क्या अपनी बेटी की शादी भी यहीं करेंगे? प्रहलाद खेमानी के जवाब ने छू लिया दिल
सेवा पथ संस्था इस वर्ष लगातार छठवीं बार निःशुल्क सामूहिक नौ कन्याओं के कन्यादान का भव्य आयोजन करने जा रही है। इस मांगलिक अवसर की तैयारी हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश मुखी महेश दरयानी जी, अशोक कुमार मलानी जी सहित प्रदेशभर के मुखीगण, वरिष्ठ समाजसेवी व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। 
हमारे सांस्कृतिक मूल्यों में जब घर में शुभ विवाह तय होता है, तो परिवार के बुजुर्ग अपने स्नेहीजनों का “मेड़ा” बुलाते हैं, ताकि सभी की सहभागिता, मार्गदर्शन और सलाह से आयोजन में कोई कमी न रहे। इसी परंपरा को निभाते हुए, छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से समाज के नेतृत्वकर्ता महानुभावों को इस बैठक में आमंत्रित किया गया।
यह बैठक 3 अगस्त 2025, रविवार ,स्थान: सिंधु पैलेस, शंकर नगर, रायपुर (छ.ग.) में की गई
आइए, हम सभी मिलकर एक पवित्र उद्देश्य की पूर्ति में सहभागी बनें।
