RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
दानदाताओं ने दिखाई दरियादिली, कन्टी बाबा की अपील पर तेलीबांधा मुक्तिधाम में शुरू हुआ मरम्मत कार्य
रायपुर | तेलीबांधा स्थित मुक्तिधाम के सेवादारी कन्टी बाबा द्वारा 28 जुलाई 2025, सावन के तीसरे सोमवार को की गई अपील ने जनभावनाओं को झकझोर दिया। कन्टी बाबा ने बताया था कि मुक्तिधाम की स्थिति बेहद जर्जर है—जहां अंतिम संस्कार किया जाता है वहां जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे अंतिम क्रिया में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने साफ कहा था—“हमें पैसे नहीं चाहिए, सिर्फ निर्माण सामग्री जैसे रेत, गिट्टी, सीमेंट, ईंट और लोहा भेजिए।”
इस अपील के बाद दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और जरूरत का सारा सामान भेजना शुरू कर दिया। अब वहां मरम्मत और सुधार कार्य प्रारंभ हो चुका है।
सेवा की इस मिसाल से समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है कि जब किसी नेक कार्य के लिए पुकार उठती है, तो लोग दिल खोलकर साथ आते हैं।
