RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर – 24/जून/2025 घायल गौ माता के उपचार हेतु प्रेरणादायक पहल
अपनी साप्ताहिक मंदिर यात्रा के दौरान, बुढ़ापारा स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में एक घायल गौ माता को देखकर मेरा मन द्रवित हो गया। मंदिर के पुजारी जी से बात करने पर पता चला कि उन्होंने इस असहाय गौ माता को घायल अवस्था में पाया और तुरंत मंदिर के अंदर लाकर उसका उपचार शुरू किया।
यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि मंदिर पुजारी परिवार पहले भी कई घायल गायों का उपचार कर चुका है और उसी कड़ी में इस गौ माता की भी सेवा की जा रही है। गौ माता के प्रति ऐसी निस्वार्थ भक्ति और सेवा-भाव देखकर मेरा सर स्वतः ही इस मंदिर परिवार के समक्ष श्रद्धा से झुक गया।
राजू वासवानी RV cg news परिवार की ओर से इस गौ सेवक परिवार को मेरा शत-शत नमन! यह उदाहरण हम सभी को प्रेरित करता है कि हम भी अपने आस-पास के घायल और बेसहारा पशुओं के प्रति संवेदनशील हों और यथासंभव उनकी सहायता करें।
