RV cg news राजू वासवानी, रायपुर 06/जून/2025

प्रेम पाहुजा सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
आज दिनांक 06–06–2025 को प्रेम पाहुजा जी को सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार, रायपुर का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के संरक्षक एवं चेंबर सलाहकार अशोक मलानी के सानिध्य में निर्वाचन बाजार समिति के वरिष्ठों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया, जो पाहुजा जी के नेतृत्व और बाजार के विकास के प्रति उनके समर्पण में अटूट विश्वास को दर्शाता है।
पाहुजा जी का निर्विरोध निर्वाचन उनके व्यापक अनुभव, उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल और सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने की उनकी क्षमता का प्रमाण है। प्रेम पाहुजा जी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर चेंबर के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी जी, चेंबर प्रदेश अध्यक्ष थौरानी एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश वासवानी ने , उपाध्यक्ष मनोज पंजवानी ने उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर बाजार के वरिष्ठों की प्रमुख भूमिका रही जिनमें अशोक मलानी जी, हरीश दरयानी जी, इंदर वाधवानी जी, गजानन अग्रवाल जी, राजेश गोयल जी, गौतम जैन जी, अमरलाल सचदेव जी, सुरेश जैन जी, वांग्ला जी एवं प्रताप राय पोपटानी जी,अशोक निहलानी जी ,राजेश पोपटानी जी, राजू भाई तारवानी जी प्रमुख रहे।
