RV cg news राजू वासवानी, रायपुर- 26/मई/2025
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने सोमवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस नई टीम में प्रदेश के प्रमुख व्यापारी और उद्योगपति शामिल किए गए हैं।
इस दौरान संरक्षक, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कार्यकारी अध्यक्ष ,और प्रमुख सलाहकारों के नाम घोषित किए गए हैं यह सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में काफी अनुभवी हैं और व्यापार जगत में अच्छी पहचान रखते हैं।
राजेश वासवानी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी,
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ललित जैसिंघ, राधाकिशन सुंदरानी, विनय बजाज, कमल सोनी, विक्रम सिंहदेव जसप्रीत सलूजा को दी गई है।
वहीं प्रमुख सलाहकार के तौर पर
अशोक मालानी 
त्रिलोकचंद बरडिया, अमर गिदवानी सरल मोदी, लाभचंद बाफना, छगन मूंदड़ा, चंदर विधानी,संजय रूंगटा, अरविंद जैन, राजेश शर्मा, जयंती भाई पटेल, लखमशी पटेल, किशोर आहूजा, सुशील अग्रवाल, मोहनलाल तेजवानी, विजय मुकीम, गुरजीत सिंह संधू, विनोद तलरेजा और दीपक रहेजा को शामिल किया गया है।
