RV cg news राजू वासवानी, रायपुर 27/मई/2025
माधवनगर कटनी से हरे माधव पंथ के महान उन्नायक हरिराया सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी का 24 मई 2025 को सतना ज़िले में आगमन हुआ | हरे माधव परमार्थी सत्संग यात्रा सतना के तीसरे दिन 26 मई 2025,को मा.कैबिनेट मंत्री, श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने गुरु महाराज जी के श्री दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सारे सतना निवासीयो के सुख और समृद्धि के लिये श्री चरणों में विनती की | उनके साथ, मा.राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जी , ज़िला अध्यक्ष श्री भगवती पांडे, सतना महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी भी सतगुरू श्रीदर्शन करने आशीर्वाद प्राप्त करने आए।
सतना सत्संग में शामिल होने के लिए हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति रायपुर के सचिव तेजकुमार बजाज, दीपक आडवाणी, महेश रामानी,मनोज गदलानी,हरीश नागदेव,सुमन बजाज,मनीषा बजाज,अभिषेक बजाज भी शामिल हुए। 
