RV cg news राजू वासवानी, रायपुर /19/मई/2025
मथुरा/ उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की जेल में पहली बार एक अनोखा और सनसनीखेज प्रयोग शुरू हुआ। जिससे न केवल कैदियों के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखर गई बल्कि उनमें, एक सुधार की नई किरण भी दिखाई दी। जेल प्रीमियर लीग JPL के नाम से आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट ने आईपीएल की तर्ज पर जेल की लोहे के समान मजबूत दीवारों के भीतर चौके – छक्कों की आवाज़ पैदा कर दी है। अप्रैल 2025 में शुरू हुआ यह टूर्नामेंट कैदियों के मानसिक तनाव को कम करने और उनकी प्रतिभा को निखारने का एक अनूठा प्रयास है।
जेल की विभिन्न बैरंको से 8 टीम बनाई गई, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया। टूर्नामेंट में 12 लीग मैच और दो सेमीफाइनल खेले गए।
जेल प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि JPL जैसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे साथ ही अन्य खेलों और गतिविधियों को भी शामिल करने की योजना है इस टूर्नामेंट ने साबित कर दिया की जेल की ऊंची दीवार न तो सपनों को कैद कर सकती है न ही प्रतिभा को। मथुरा जेल का यह प्रयोग न केवल कैदियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण है बल्कि देश की अन्य कारागारों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकता है।
