RV cg news राजू वासवानी, रायपुर :25/अप्रैल/2025

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को 1 मई तक देश छोड़ने का निर्देश दिए जाने के बाद सिंधी समाज में हड़कंप मच गई है। यह सुनते ही रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से पाकिस्तान से आए सिंधी समाज के कई लोग मिलने पहुंचे, और अपनी पीड़ा जाहिर की। सिंध प्रांत पाकिस्तान में रहने वाले सिंधी समाज के लोग वर्षों से धार्मिक और सामाजिक अत्याचारों के चलते भारत आ रहे हैं। सिंधी समाज के नागरिक भारत में वीजा पर आकर रहते हैं और समय बीतने के साथ नागरिकता के लिए आवेदन करते हैं।भारत के नियमों के अनुसार नागरिकता के लिए कम से कम 8 वर्ष भारत में निवास आवश्यक है। इसी प्रक्रिया में कई लोग होते हैं जो अभी उस अवधि को पूरा करने के इंतजार में है। हाल ही में कश्मीर पहलगाम की घटना के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए फैसलों के तहत यह निर्देश जारी किया गया है कि वीजा पर रह रहे सभी पाकिस्तान नागरिक 1 में तक भारत छोड़ दें।इससे उन हजारों सिंधी शरणार्थियों की चिंता बढ़ गई है जो अभी तक भारत की नागरिकता प्राप्त नहीं कर सके हैं। सिंधी समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने सरकार से अपील की है कि वह इस फैसले पर पुनर्विचार करें और मानवीय आधार पर समाज के इन नागरिकों को राहत दें।
