RV cg news राजू वासवानी, रायपुर:25/अप्रैल/2025

स्व कन्हैयालाल छुगानी जी की जयंती 27 को शंकर नगर शांति नगर पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा साईं केयर हॉस्पिटल व सिटी ब्लड बैंक के सहयोग से स्व कन्हैयालाल छुगानी की जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर व विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है

संस्था के अध्यक्ष मुरली केवलानी ने बताया कि पूज्य पंचायत के संरक्षक स्व श्री छुगानी जी की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग हर वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं ।इस पुनीत कार्य में भारतीय सिंधु सभा, श्री कृष्णा सिंधु चेरिटेबल ट्रस्ट, श्री झूलेलाल नवयुवक संघ, एक पहल और तथा सिंधी साहिती बिरादरी मंडल का सहयोग प्राप्त होने के साथ-साथ रायपुर उत्तर के यशस्वी विधायक पुरंदर मिश्रा तथा पूज्य शदाणी दरबार के परम पूज्य संत डॉ युधिष्ठिर लाल जी , चेंबर अध्यक्ष सतीश थोरानी कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, पूर्व विधायक कुलदीप जूनेजा, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, लोकेश कावड़िया, पूर्व विधायक श्रीचंद्र सुंदरानी , महेश दरयानी, अमर गिदवानी के साथ रायपुर की समस्त पंचायतों एवं संस्थाओं के मुखीगणों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
