RV cg news राजू वासवानी, रायपुर
पूज्य सिंधी पंचायत न्यू राजेंद्र नगर अमलीडी के अध्यक्ष विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में पक्षियों एवं गौमाता की प्यास बुझाने हेतु दाने सकोरे एवं कोटने का निशुल्क वितरण किया गया। कुकरेजा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सकोरा एवं कोटने का वितरण किया गया है।
समाजसेवी अमर चंदनानी समाज के कार्यों के अलावा पक्षियों गौमाता एवं बेजुबान पक्षियों की सेवा के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। आयोजन में मुख्य रूप से डॉक्टर प्रेम मूलचंदानी, प्रेम सोनी जी अमर चंदनानी, रिंकू लखीइसरानी,चंद्रकुमार डोडवानी, राजकुमार भाटिया, सुनील बत्रा, राजकुमार पंजवानी, गोपी कुकरेजा, राकेश माटा, सागर कुकरेजा,यश नागवानी, चिराग जयसिंघानी उपस्थित थे
