RV cg news राजू वासवानी, रायपुर
रायपुर:16/मार्च /2025- चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव का असली खेला अब सामने आ गया है, दरअसल जिसे समझौता का नाम देकर प्रचारित किया जा रहा था ऐसा कुछ नहीं है। पहले पारवानी चुनाव मैदान से हटे उसके बाद पूरे चुनाव में ही एक असमंजस की स्थिति दिखने लगी। फिर अचानक यह बात पुरजोर ढंग से प्रचारित की गई कि व्यापारिक हित में दोनों पैनल में समझौता हो गया है और सतीश थौरानी अध्यक्ष, अजय भसीन महासचिव व निकेश बरड़िया कोषाध्यक्ष का संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे। तब जय व्यापार पैनल के लोग अपने को ठगा से महसूस कर रहे थे लेकिन हकीकत तब उजागर हुआ जब थौरानी वह बरडिया का वह पत्र सार्वजनिक किया गया जिसमें उन दोनों ने जय व्यापार पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन दिया था और उनका आग्रह स्वीकार करते हुए दोनों को इस पद पर प्रत्याशी बनाकर जय व्यापार पैनल के रणनीतिकारों ने पूरा माजरा ही बदल दिया मतलब अब सामने वाले पैनल के पास प्रत्याशी शून्य हो गया है परवानी ने मुंह मीठा करवाया और सतीश थौरानी को अध्यक्ष अजय भसीन महासचिव व निकेश बरडिया को कोषाध्यक्ष प्रत्याशी घोषित कर सबको चारों खाने चित कर दिया। जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि हमारा पैनल व्यापारियों की एकजुटता और उन्नति के लिए संकल्पबद्ध है। व्यापारिक हितों के लिए व सशक्तिकरण ही दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाएगी।
