RV cg news राजू वासवानी, रायपुर
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी के यकायक चुनाव नहीं लड़ने पर सभी व्यापारीयों को अचंभित कर दिया है। यह सब देखकर एक कहानी याद आ रही है एक लड़के की सगाई हुई बड़े धूमधाम से यार दोस्त हजारों की संख्या में आए सगाई की रस्म बड़े धूमधाम से हुई सभी यार दोस्त रिश्तेदारी बहुत खुश नजर आ रहे थे। फिर शादी फिक्स हुई शादी का टाइम आया बारात निकली धूमधाम से हजारों की संख्या में यार दोस्त रिश्तेदार नाचते गाते, घोड़ी पर सवार दूल्हे राजा के साथ पहुंचे दुल्हन के घर।
पर यह क्या घोड़ी पर सवार दूल्हे को किसी ने कहां की दुल्हन के घर के आजू-बाजू में आप एक नजर डालिए। ऐसा उसे क्या दिखाया गया जो देखते ही दूल्हा खामोशी से वापस चल दिया, आखिर ऐसा क्या देखा जो तुरंत बगैर कुछ किसी को कहे वापस चल दिया..? यार दोस्तों रिश्तेदारों ने पूछा आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ की वापस आना पड़ा बगैर दुल्हन लिए। लेकिन वह खामोश.. खामोश…. और…. खामोश।
