RV cg news राजू वासवानी, रायपुर
जगदलपुर से मनीष मूलचंदानी की खबर
जगदलपुर – श्री पूज्य सिन्धी पंचायत की सुहिणी सोच महिला विंग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर समाज की महिलाओ को जागरूक करने हेतु महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम किया है. सुहिणी सोच महिला विंग अध्यक्षा नीलम बसंतवानी ने जानकारी दी सिन्धी समाज की युवतियों व महिलाओ को सायबर संबंधित व कानून संबंधित जानकारी साझा करने हेतु पुलिस अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता को आमंत्रित किया.सिन्धी समाज के सिंधु भवन में विश्व महिला दिवस के जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी DSP गीतिका साहू सायबर सेल ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और जागरुकता पैदा करने को लेकर अब कार्य की गति तेज करने की जरूरत है। वर्तमान में सोशल मिडिया के जरिए भी अपराध हो रहे सभी युवतियों व महिलाओ को सतर्क रहना चाहिए परिवार संबंधित जानकारी सोशल मिडिया में पोस्ट ना करें, ना कि बिना वजह किसी को पासवर्ड या ओ टी पी दे. जब तक पूर्ण जानकारी ना हो तो ऑनलाइन पेमेंट भी ना करें, साथ ही अपनी निजी जानकारी सोशल मिडिया ने पोस्ट ना करें, मोबाइल संबंधित जरूरी अपडेट्स की जानकारी भी दिए। वरिष्ठ अधिवक्ता हेलीना मोसेस ने कानून से संबंधित जरूरत की समस्त जानकारी संक्षिप्त रूप से देकर युवतियों व महिलाओ के सवालों का जवाब भी दिए. साथ ही कहा कि पीड़ित महिलाओ को विपरीत परिस्तिथियो में पुलिस या अधिवक्ता से बातकर मामले को सुलझा सकते हैं पर उसके पूर्व अपने समाज के पदाधिकारी व वरिष्ठजनों से भी मामलो को सुलझा सकते हैं। 
सुहिणी सोच महिला विंग कि सचिव भारती लालवानी ने बताया श्री पूज्य सिन्धी पंचायत के मार्गदर्शन में हमने विश्व महिला दिवस को नारी सशक्तिकरण पर चर्चा कर युवतियों व महिलाओ को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दिए. आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव, विशिष्ट अतिथि महापौर संजय पांडे, खेम सिंह देवांगन अध्यक्ष नगर निगम, अध्यक्षता मनीष मूलचंदानी अध्यक्ष पूज्य सिन्धी पंचायत, सुनील दंडवानी, बृजलाल नागवानी, किशोर मनवानी, बसंत मेघानी, अनिल हासानी, लक्ष्मण झा पार्षद, विद्याशरण तिवारी, मनोहर दत्त तिवारी, प्रकाश झा आदि सभी ने विश्व महिला दिवस की बधाई दी. सभी अतिथियों को सुहिणी सोच की ओर से स्मृति चिन्ह दिए गया। सिन्धी समाज की महिला सांस्कृतिक सचिव रिया दूल्हानी ने राधा कृष्ण के रूप में नमन दूल्हानी व ऐर्श्वया भोजवानी को तैयार कर फूलो की होली का आयोजन करवाया पर इसके पूर्व विश्व महिला दिवस पर अतिथियों के साथ समाज वरिष्ठ पुष्पा मनवानी व रजनी दंडवानी अध्यक्ष नीलम बसंतवानी, चंद्रा देवी नवतानी ने केक काटकर खुशियाँ मनाई, साथ ही सभी को विश्व महिला दिवस की शुभकामनायें दिए, आयोजन उपरांत सभी के लिए नाश्ते व जूस का प्रबंध भी किया गया. सिन्धी समाज से आयोजन का मंच संचालन लक्ष्मी नवतानी ने किया साथ ही बताया कार्यक्रम में सुनीता मेठानी, अमृता मूलचंदानी, बबिता दूल्हानी, दिव्या रुपरेला, शालिनी दूल्हानी, रेखा दूल्हानी, रेशमा भोजवानी, कंचन भोजवानी, श्वेता मनवानी, सोनी कोटवानी, अनीता दूल्हानी, भारती लछवानी, सविता नानकानी, नेहा लछवानी, वर्षा राजपाल, गुंजन माधवानी, हर्षा वासवानी, छाया नागदेव, रिया वासवानी, रवीना मूलचंदानी, पूर्वी मनवानी आदि उपस्तिथ रहे.
