राजू वासवानी, रायपुर.17/फरवरी/2025
- संत युधिष्ठिर लाल पार्षद अमर गिदवानी और सचिन मेघानी ने आशीर्वाद लिया

सिंधी समाज के दो पार्षद जो बड़ी मार्जिन से जीत कर आए भगवती चरण वार्ड से अमर गिदवानी और अरविंद दिक्षित वार्ड से सचिन मेघानी दोनों आज शदाणी दरबार में संत युधिष्ठिर लाल जी से आशीर्वाद लेने दरबार पहुंचे संत जी ने दोनों पार्षद को आशीर्वाद स्वरूप सरोपा भेट किया इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ एवम साथ में मुखी भजनदास तलरेजा, तेजकुमार बजाज, राजेश गुरनानी, मोनू आहूजा, धनेश मटलानी, चंदर देवानी, मनोहर डेंगवानी,मनीष थारानी,मनीष रोहरा उपस्थित थे
