राजू वासवानी, रायपुर.17/फरवरी/2025
सामाजिक संस्था बढ़ते कदम द्वारा संचालित अवन्ति विहार मे स्तिथ वृद्धाश्रम *आनंद आश्रम* मे कल 14 फरवरी को मात्र पितृ पूजन दिवस के रूप मनाया गया श्रीमती शकुंतला देवी लखवानी व उनके साथ महिला मण्डल द्वारा आश्रम मे रहने वाले वृद्ध माता पिताओं का पूजन किया गया उन्हें टीका लगाकर आरती की गई व भोजन प्रसादी कराकर टावेल भेंट किये गए व श्रीमती कविता वलेचा, चाहत वलेचा व सुनीता सचदेव सरोज वलेचा आदि नें बुजुर्ग माता पिताओं को फल व बिस्किट तथा नमकीन के पैकेट देकर उनसे आशीर्वाद लिया
इस अवसर पर रोमा वाधवानी, सुषमा लहरवानी, मीना आसरानी,कमला वाधवानी, भूमिका कटेजा,दिशा रामानी, नैना गोपलानी,रानी हरचंदानी,मीना जी सुनीता, मंजू सहित अन्य बहने भी उपस्तिथ थी।
