राजू वासवानी,रायपुर.8/फरवरी/2025
दिल्ली में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है, PM मोदी ने लिखा जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता, दिल्ली के अपने सभी भाई बहनों को बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन, आपने जो भरपूर प्यार आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे यह हमारी गारंटी है, इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की आम भूमिका हो मुझे बीजेपी के अपने सभी कार्यकर्ताओं को बहुत गर्व है जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्ली वासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।
