राजू वासवानी, रायपुर.7/फरवरी/2025
आज सुबह से ही शंकर नगर वार्ड नंबर 30 के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मसंद के लिए वार्ड की महिलाएं एवं छाया पार्षद भाविका मसंद के नेतृत्व में एकत्रित होकर, घर-घर पहुंच कर पार्षद प्रत्याशी मनोज मसंद व महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे के लिए 11 तारीख दिन मंगलवार को कांग्रेस के पंजा छाप में बटन दबाकर जीत की अपील की। संपूर्ण वार्ड की महिलाएं एवं नागरिकों ने हृदय से इन सभी का स्वागत कर जीत का आश्वासन दिया और आशीर्वाद दिया। पार्षद प्रत्याशी मनोज, नागरिकों के अनुसार एक सभ्य और सौम्य स्वभाव के पार्षद प्रत्याशी को उन्होंने दिल से दुआएं दी।
