राजू वासवानी रायपुर 8/12/2024
पूज्य सिन्धी पंचायत टिकरापारा द्वारा भगवान झूलेलाल जी की पूजा आरती पल्लव एवं बहराणा यात्रा का आयोजन किया गया हैं 
मुख्य रूप से दिव्य ज्योति संस्था के सदस्यों ने पूज्य सिन्धी पंचायत टिकरापारा में भक्ति संगीत का बहुत सुंदर भजन गीत गाकर भक्तजनों का मन मोह लिया
भगवान झूलेलाल जी की पूजा ,आरती, पल्लव, भजन के पश्चात बहराणा साहिब की यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। इस कार्यक्रम में रायपुर शहर के मुखीगण , वरिष्ठ समाजसेवी, व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे मुख राजकुमार डेंगवानी व पूर्व मुखी झामनदास बजाज ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
