रायपुर -5/11/2024 प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी छत्तीसगढ़ जरिता लेतफलांग कविता शिव ग्वालानी के निवास पहुंची

सिंधी समाज से कांग्रेस के लिए मतदान करने की अपील की।
जरिता लेतफलांग आज सिंधी समाज की पहली महिला पार्षद रही कविता ग्वालानी के निवास पंहुची और लेखक
उपन्यासकार शिव ग्वालानी, कविता एवम सी ए रवि ग्वालानी से मिलकर सिंधी समाज से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सिंधी समाज को कांग्रेस के साथ मिलकर आगे आने के लिए रणनीति बनाने पर विस्तार से चर्चा हुयी। ईस अवसर पर पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक रामकुमार यादव, विधायक संदीप साहू, पूर्व उपाध्यक्ष विधानसभा एस आर नेताम, पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, एवं पंकज शर्मा उपस्थित थे एवं पूर्व बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा उपस्थित थे। सिंधी समाज की नई बनी कमेटी के साथ घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी के लिए युवा विधायक बनाने के लिए काम करने की योजना बनाई गई।
