RV Cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर/ 23- सितंबर-2026
कथा वाचक आचार्य इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे पार्षद एवं MIC सदस्य अमर गिदवानी
रायपुर। देवेंद्र नगर, रायपुर में सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य श्री इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज के श्रीमुख से चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पार्षद एवं MIC सदस्य अमर गिदवानी पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा के पश्चात अमर गिदवानी जी ने आरती में भी श्रद्धाभाव से सहभागिता की तथा समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में कथा का पुण्यलाभ प्राप्त किया।
