RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
राजधानी में 17 से 19 अक्टूबर तक सजेगा inh-हरिभूमि रास गरबा एवं भजन डांडिया’ का मंच
मुख्यमंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन; लाइव बैंड, छत्तीसगढ़ी लोकगीत और नशामुक्ति अभियान बनेंगे मुख्य आकर्षण
रायपुर।शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राजधानी स्थित ललित महल में आगामी 17, 18 और 19 अक्टूबर को ‘आईएनएच-हरिभूमि रास गरबा एवं भजन डांडिया’ का भव्य और गरिमामय आयोजन होने जा रहा है। इस त्रिदिवसीय विशाल सांस्कृतिक महोत्सव के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। सीए अमित चिमनानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि के पावन पर्व को शुद्ध पारम्परिक और आध्यात्मिक परिवेश में मनाना है।कार्यक्रम का संयोजन पिछले 25 वर्षों से कर रहे अनिल जोतसिंघानी ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के लिए कई विशेष आकर्षण शामिल किए गए हैं। सुप्रसिद्ध लाइव बैंड की धुनों पर डांडिया और गरबा की प्रस्तुतियाँ होंगी। स्थानीय लोक-कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ी फोक/लोकगीतों का विशेष आनंद मिलेगा। उत्सव व उल्लास के साथ-साथ युवाओं और जनसामान्य को जागरूक करने हेतु इस दौरान व्यापक स्तर पर ‘नशामुक्ति अभियान’ भी चलाया जाएगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर श्री चिमनानी के अलावा महेश दरयानी, अनिल जोतसिंघानी विकास रूपरेला, अनिल लाहोरी, मनीष पुंजवानी, तनेश आहूजा, अमर चन्दनानी, डॉ. अनामिका सिंह, मोहन होतवानी, रीतेश अग्रवाल (राघव) और अनिल जोतसिंघानी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने राजधानी एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों और परिवारों से इस पावन एवं भव्य उत्सव में सम्मिलित होने की अपील की है।
