RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611

केवल ₹2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास, 170 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ तोड़े कमाई के सभी रिकॉर्ड
लखनऊ:
बाबा नीब करौरी (नीम करोली बाबा महाराज जी) के दिव्य जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस समय भारतीय सिनेमा की सबसे ऐतिहासिक और चर्चित फिल्म बन चुकी है। महज़ 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अद्वितीय सफलता हासिल करते हुए 170 करोड़ रुपये का विशाल ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। 160 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते ही इस फिल्म ने बॉलीवुड समेत कई बड़ी क्षेत्रीय फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
इस अभूतपूर्व सफलता और इतिहास रचने के बाद, फिल्म ‘हनुमान अंश’ की पूरी स्टारकास्ट और निर्माण टीम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सौजन्य मुलाकात करने पहुँची। CM योगी ने भी फिल्म की सराहना की और पूरी टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी।
