RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और जन-जागरूकता अभियानों पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ हुई सार्थक चर्चा
रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी से दिल्ली एयरपोर्ट पर सौजन्य एवं आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, हरियाली संवर्धन तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता को लेकर सार्थक और विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान मोहन वर्ल्यानी ने प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों, उपलब्धियों एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के समक्ष रखी।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की और प्रकृति संरक्षण के प्रति निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए इसे एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है।
मोहन वर्ल्यानी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से हुई यह आत्मीय मुलाकात एवं पर्यावरण विषयों पर मार्गदर्शन उनके और पूरी टीम के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक है। उन्होंने पर्यावरण के प्रति उनके स्नेह, सतत सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
