RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
वीणा सिंह की मौजूदगी में भजन म्यूजिकल तंबोला में झूमीं 1500 से अधिक महिलाएं, राशि बलवानी के आयोजन ने बांधा भक्ति और मनोरंजन का समां
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला युवा विंग द्वारा अध्यक्ष राशि बलवानी के नेतृत्व में आयोजित भजन म्यूजिकल तंबोला कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में 1000 लोगों की क्षमता वाले हॉल में 1500 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही। महिलाओं के उत्साह और उमंग से पूरा परिसर भक्तिमय एवं आनंदमय नजर आया।
अध्यक्ष राशि बलवानी ने बताया कि जबलपुर से आए राधा-कृष्ण के मनमोहक नृत्य ने पूरे हॉल को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्तिमय वातावरण देखते ही बन रहा था। वहीं गांधीधाम से आए मेहुल ठकर ने भजनों के साथ तंबोला खिलाकर ऐसा समां बांधा कि महिलाएं उत्साह से भर उठीं। कार्यक्रम के दौरान एक के बाद एक आकर्षक पुरस्कार जीतने का सिलसिला चलता रहा।
मुख्य अतिथि श्रीमती वीणा सिंह जी ने अपने उद्बोधन में सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इस भव्य आयोजन की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि श्रीचंद सुंदरानी जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। भजनों पर नृत्य और सामूहिक सहभागिता से लोग तनावमुक्त होकर आनंद लेते हैं।
कार्यक्रम में महापंचायत के महासचिव जितेंद्र बड़वानी, विकास सुखवानी (तिल्दा), सुदेश मध्यान, राजेश गुरनानी, अमित जीवन, विजय इसरानी, विजय मथानी, राधा राजपाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
महिला टीम से सीमा बड़वानी, कशिश खेमानी, दीपा गवारी, रश्मि बड़वानी, दीपका जेठवानी सहित पूरी महिला टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राशि बलवानी के नेतृत्व में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम भक्ति, संगीत, मनोरंजन और सामाजिक एकता का शानदार संगम बनकर यादगार रहा।
