RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला युवा विंग की प्रदेश अध्यक्ष राशि बलवानी के नेतृत्व में 6 सितंबर को शाम 6 बजे VIP रोड स्थित शगुन फार्म में ग्रैंड भजन म्यूजिकल तंबोला का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस दौरान 40 भजनों की शानदार प्रस्तुति के साथ म्यूजिकल तंबोला खेला जाएगा। प्रतिभागी भजनों की प्रस्तुति के बीच तंबोला का आनंद लेंगे।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए 10 गोल्ड एवं 100 सिल्वर पुरस्कार रखे गए हैं, जो आयोजन का विशेष आकर्षण रहेंगे। वहीं टीवी कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका में विशेष प्रस्तुति देंगे। गुजरात के प्रसिद्ध कलाकार मेहुल ठाकुर म्यूजिकल तंबोला का संचालन करेंगे।
आयोजन को लेकर तैयारियों के क्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर महिला युवा विंग की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।
महिला युवा विंग की प्रदेश अध्यक्ष राशि बलवानी ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, संगीत और मनोरंजन से भरपूर रहेगा तथा इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
पोस्टर विमोचन के दौरान राशि बलवानी, रशिम बलवानी, कशिश खेमानी, दीपिका जेठवानी, दीपा गावरी एवं काव्या दासवानी सहित महिला युवा विंग की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
