RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
पंचायतों में महिलाओं को 35% आरक्षण मिले:राशि बलवानी
विवाह समारोह को कम खर्चीला बनाएं: शमनलाल खूबचंदानी
रायपुर।।आज 7 जुलाई को टिल्डा में होने जा रहे प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 19 जुलाई तैयारियों हेतु अनेक विषयों पर चर्चा हेतु अति आवश्यक बैठक आहूत की गई।।महापंचायत के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया, कि आज की महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख वक्ता संस्थापक श्रीचंद सुंदरानी
अध्यक्ष अमर गिदवानी
महासचिव जीतू बडवानी
कार्यक्रम संयोजक चेतन तारवानी,इंदर डोडवानी, किशोर आहूजा ने अत्यंत गम्भीर विषयों पर चर्चा की:पहला अधिक उम्र के युवकों का 30-40 वर्ष के बीच भी विवाह नहीं हो पाना।।जिसका मुख्य कारण शिक्षा का अभाव भी है,शिक्षित युवतियां शिक्षित युवा चाहती है,जबकि लड़के 17-18वर्ष की उम्र में दुकान आ जाते हैं।
आज का दूसरा मुख्य विषय रहा: प्रतिष्ठित परिवारों के युवा भी दिग्भ्रमित होकर जुआ -सट्टे व अन्य कुरीतिजनक विषयों में लिप्त देखे जा रहे हैं,आए दिन समाज की किरकिरी हो रही है।।वरिष्ठ वर्ग की राय को महत्व नहीं मिल रहा,युवा वर्ग भटक रहा है।।इस स्थिति से निपटने “ईकाई पंचायतों को सशक्त किया जाये व प्रदेश स्तरीय व बड़ी पंचायतों की मदद ली जाए। प्रदेश सम्मेलन के आयोजक टिल्डा पंचायत के मुखी शमनलाल खूबचंदानी, सचिव किशोर सेतपाल, सेंट्रल भाटापारा पंचायत के मुखी अनिल गिदवानी,विशेषकर “युवा महिला अध्यक्ष राशि बलवानी” एवं समाजसेवी राजू तारवानी ने एक सर्वथा भिन्न प्रस्ताव रखा, “पंचायतों में मुख्य टीम में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जाए,एवं केवल बातें नहीं, इस पर ठोस कदम उठाए जाएं।।गरीब वर्ग के विवाह एवं रोजगार की व्यवस्था की जाये।।उनको आर्थिक सहायता दी जाए।
वहीं दूसरी ओर पंचायत के संयोजक व जोशीले वक्ता किशोर आहूजा संग युवा अध्यक्ष महेश आहूजा ने मुखर होकर कहा कि समाज कुछ ठोस एवं स्थायी कार्य करे,जैसे समाज हेतु भवन निर्माण,अस्पताल के कार्य करें,आवश्यक होने पर सरकारी सहयोग लिया जाए एवं “समाज में जो सशक्त वर्ग है,ऐसे सदस्यों से आर्थिक सहयोग लिया जा सकता है।कुरीतियों पर बोलते हुए टिल्डा पंचायत के मुखी शमनलाल खूबचंदानी, कोषाध्यक्ष सुदेश मंध्यान, उपाध्यक्ष राजेश गुरनानी ने संयुक्त स्वर में कहा,रिसेप्शन कार्यक्रम को अनाज की बर्बादी एवं अधिक खर्च से बचाने पर जोर दिया।।वहीं टिल्डा से युवा महासचिव विकास सुखवानी,पंचायत की वरिष्ठ सदस्या राधा राजपाल ने अपील की विवाह समारोह में समय का ध्यान रखकर अन्य समाज हेतु भी प्रेरणास्रत्रोत बनें।
अंत में एक सामूहिक व आवश्यक विषय पर गहन चर्चा हुई,कि “इकाई पंचायतों का मासिक ब्यौरा मंगवाया जाए व उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु ठोस व्यवस्था की जाए”,जो कि सशक्त बनकर सर्व समाज को भी मजबूत आधार देंगे।।
प्रवक्ता :पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत
दिनेश आनंद अठवानी
