RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। 8/जुलाई /2026 – पूज्य माता साहिब हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई, युवा विंग एवं महिला विंग के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रेरणादायी कार्यक्रम रविवार, 12 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक अष्टविनायक गुलमोहर ग्रीन, सेजबहार, शंकराचार्य कॉलेज के बाजू, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा।
इस अभियान का उद्देश्य पूज्य माता साहिब हासीदेवी जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों के साथ युवा और महिलाएं भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई ने सभी समाजबंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे इस पुनीत अभियान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर “एक पेड़ मां के नाम” संकल्प को सफल बनाएं और प्रकृति संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान दें।
विनीत:
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई
युवा विंग एवं महिला विंग
