RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। 7/जुलाई/2026 -भारतीय जनता पार्टी एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सिंधी समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री राजू राघवानी को रायपुर नगर निगम में एल्डरमैन (पार्षद) मनोनीत किए जाने पर छत्तीसगढ़ के सिंधी समाज में हर्ष का वातावरण है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा तेलीबांधा स्थित पंचायत कार्यालय में श्री राजू राघवानी का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में उपस्थित समाजजनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मनोनयन से समाज के साथ-साथ नगर के विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।
सम्मान समारोह में श्री राजू राघवानी ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे रायपुर नगर निगम से जुड़े जनहित एवं समाजहित के सभी कार्यों को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पूरा कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पूज्य सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी ने श्री राजू राघवानी को एल्डरमैन मनोनीत किए जाने पर छत्तीसगढ़ शासन एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संपूर्ण सिंधी समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
कार्यक्रम में बाबा मुरलीधर उदासी, महेश दरयानी, भरत बजाज, बलराम आहूजा, तनेश आहूजा, अजीत मोटवानी, अमर चंदनानी, विनोद संतवाणी, मनीष पंजवानी, अनिल लाहोरी, चंद्र डोडवानी, मनोहर ठकरानी, अनिल जोतसिंघानी, बबला होतवानी, गिरीश लखजा, मनीष आहूजा एवं झामनदास बजाज सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
