RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। इंटरनेशनल डॉक्टर डे के अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ के नेतृत्व में सिंधु डॉक्टर फोरम के वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
ललित जैसिंघ ने कहा कि चिकित्सक केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम हैं। डॉक्टर अपने ज्ञान, समर्पण और सेवा भाव से अनगिनत लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। समाज उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा। इंटरनेशनल डॉक्टर डे उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. एन. डी. गजवानी, डॉ. किरण माखीजा, डॉ. निखिल मोतीरामानी, डॉ. नवीन खूबचंदानी, डॉ. आहूजा एवं डॉ. प्रकाश कटियार का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें इंटरनेशनल डॉक्टर डे की शुभकामनाएं दीं तथा समाजहित में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।
