RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 49 रानी दुर्गावती वार्ड की पार्षद , MIC सदस्य एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका सिंह इन दिनों जनसेवा और मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।
लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नालियों का गंदा पानी सड़कों और घरों तक पहुंचने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे समय में डॉ. अनामिका सिंह सुबह से ही अपने वार्ड में सफाई कर्मचारियों और नगर निगम की टीम के साथ लगातार मौजूद रहकर जल निकासी, सफाई व्यवस्था और वार्डवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान में जुटी हुई हैं।
एक चिकित्सक होने के नाते वे भली-भांति जानती हैं कि गंदगी और जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि वे स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई कार्यों की निगरानी कर रही हैं, ताकि वार्डवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और बीमारियों की रोकथाम समय रहते हो सके।
