RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.98279166
रायपुर , 31/मई/2026


भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला युवा विंग की अध्यक्ष राशि बलवानी के नेतृत्व में 1 जून को शहर के विभिन्न स्थानों पर निशुल्क कैप वितरण अभियान चलाया जाएगा। इस सेवा अभियान के माध्यम से श्रमिकों, रिक्शा चालकों, फेरी वालों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को गर्मी से बचाव हेतु कैप वितरित की जाएंगी।
राशि बलवानी ने कहा कि “दान परम भूषणम” की भावना के साथ किया गया छोटा सा सहयोग भी किसी की जिंदगी की रक्षा कर सकता है। महिला युवा विंग का यह प्रयास “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
