RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो 9827916611
साईं साधराम साहिब जी के प्रति श्रद्धा का सैलाब — RV CG News की खबर को मिले 1 लाख 4 हजार से ज्यादा व्यूज, लोगों ने कमेंट्स में व्यक्त की भावनाएं
पूज्य संत “सच्चो सताराम” साईं साधराम साहिब जी के ब्रह्मलीन होने की खबर ने पूरे सिंधी समाज सहित देश-विदेश में बसे श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। RV CG News द्वारा प्रसारित विशेष खबर को लोगों का अपार स्नेह और श्रद्धा प्राप्त हुई। इस खबर को अब तक 1 लाख 4 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, वहीं हजारों श्रद्धालुओं ने लाइक, कमेंट और शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
कमेंट्स में श्रद्धालुओं ने साईं साधराम साहिब जी को सिंध समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके द्वारा किए गए सेवा, प्रेम, भाईचारे और मानवता के संदेश को याद किया। कई लोगों ने “सच्चो सताराम” लिखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
RV CG News परिवार ने सभी दर्शकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य साईं साधराम साहिब जी के विचार और आशीर्वाद सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे।
