RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर -19/मई/2026
नारी शक्ति की मजबूत पहचान बनकर उभरीं पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला युवा विंग अध्यक्ष राशि बलवानी को समाज की ओर से लगातार अपार स्नेह और समर्थन प्राप्त हो रहा है। उनकी नियुक्ति के पश्चात सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों में 23 हजार से अधिक व्यूज, हजारों लाइक, कमेंट्स, शेयर एवं शुभकामनाओं की बरसात देखने को मिली।
समाज के लोगों, महिलाओं, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने राशि बलवानी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सोशल मीडिया पर मिल रहे इस अभूतपूर्व प्रेम और समर्थन ने यह साबित कर दिया कि समाज में नारी शक्ति को आगे बढ़ाने की भावना लगातार मजबूत हो रही है।
राशि बलवानी ने सभी समाजजनों, शुभचिंतकों एवं नारी शक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व के अवसर मिलने से उनका मनोबल बढ़ता है तथा समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि समाज की हर महिला और युवती को आगे बढ़ाने, उन्हें संगठित करने तथा सेवा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
राशि बलवानी ने 23 हजार से अधिक व्यूज, हजारों लाइक, शेयर, कमेंट्स एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का हृदय से साधुवाद व्यक्त किया और कहा कि आप सभी का यह प्रेम एवं समर्थन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। 🙏✨
