RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ और युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना की पहल—सिंधी काउंसिल युवा विंग का अनोखा “भजन Clubbing” 12 अप्रैल को बेबीलॉन होटल में, सिंगर जतिन उदासी की टीम संग गूंजेंगे भक्ति के सुर!
रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (छत्तीसगढ़ इकाई) युवा विंग द्वारा आगामी 12 अप्रैल 2026, रविवार को एक भव्य एवं अनोखे आयोजन “भजन Clubbing” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रायपुर के बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल, वीआईपी रोड में शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा।
इस विशेष आयोजन में प्रसिद्ध सिंगर जतिन उदासी अपनी टीम के साथ लाइव प्रस्तुति देंगे, जिसमें भक्ति और आधुनिक संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम को पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जा रहा है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग इसमें शामिल होकर भक्ति रस का आनंद ले सकेंगे।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ एवं युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को भक्ति से जोड़ने का एक प्रयास है। उन्होंने सभी समाजजनों से परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
