RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी अबाणी बोली का भव्य आयोजन 10 अप्रैल को—संस्कृति, भाषा और स्वाद का अनूठा संगम, निःशुल्क एंट्री पास के साथ मिलेगा यादगार अनुभव!
रायपुर।
छत्तीसगढ़ सिंधी समाज के लिए गर्व का अवसर है कि “सिंधी अबाणी बोली” का भव्य आयोजन दिनांक 10 अप्रैल, शुक्रवार को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक अटल बिहारी ऑडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिंधी भाषा, परंपरा और संस्कृति की मधुर झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के पश्चात सभी आगंतुकों के लिए रसोई (भोजन) की विशेष व्यवस्था भी की गई है, जिससे यह आयोजन और भी खास बन जाएगा।
कार्यक्रम में प्रवेश के लिए निःशुल्क एंट्री पास उपलब्ध हैं। इच्छुक व्यक्ति ये पास पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, प्रदेश कार्यालय (राजधानी चैंबर, तेलीबांधा, गली नंबर 7 के सामने) से प्राप्त कर सकते हैं।
पास वितरण समय:
सुबह: 11:00 बजे से 1:30 बजे तक
शाम: 5:30 बजे से रात 8:30 बजे तक
एक पास पर दो व्यक्तियों को प्रवेश मिलेगा।
(पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पास दिए जाएंगे)
सिंधी समाज के सभी सदस्यों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और अपनी भाषा व संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्राप्त करें।
