RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का आयोजन — चेट्रीचंड्र शोभायात्रा का होगा भव्य स्वागत, फिल्म “बोल बच्चन” फेम कृष्णा अभिषेक भी होंगे शामिल : नरेश पंजवानी (उपाध्यक्ष)
रायपुर। चेट्रीचंड्र महोत्सव के पावन अवसर पर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत युवा विंग द्वारा भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा के स्वागत हेतु शानदार भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एमजी रोड स्थित मंजू ममता होटल के सामने आयोजित किया जाएगा, जहां शोभायात्रा का फूलों की बारिश और भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत किया जाएगा।
महापंचायत के उपाध्यक्ष नरेश पंजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान झूलेलाल के इस पावन पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा का स्वागत अत्यंत भव्य और आकर्षक रूप में किया जाएगा। जिससे पूरे एमजी रोड का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो जाएगा।
इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए मुंबई से प्रसिद्ध कलाकार भी रायपुर आ रहे हैं। कपिल शर्मा कॉमेडी शो और फिल्म “बोल बच्चन” से प्रसिद्ध कलाकार कृष्णा अभिषेक अपनी प्रस्तुति से रायपुरवासियों का मनोरंजन करेंगे।
इसके साथ ही पहली बार नई टेक्नोलॉजी युक्त शानदार आतिशबाजी के माध्यम से शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा, जो इस आयोजन का विशेष आकर्षण होगी।
यह भव्य आयोजन चेट्रीचंड्र महोत्सव के उल्लास को और भी यादगार बनाने वाला है, जिसमें बड़ी संख्या में सिंधी समाज सहित रायपुरवासी शामिल होंगे।
