RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ में सद्गुरु संत राजाराम साहब के पावन वर्सी महोत्सव के प्रथम दिवस का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम के दौरान पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के संरक्षक एवं मेडिसेल्स फार्मा के चेयरमैन श्री भरत बजाज जी ने श्रद्धा भाव से संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी को त्रिशूल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्वामी राजेश्वरानंद जी, RV CG न्यूज़ के संपादक राजू वासवानी तथा सी जी स्टार न्यूज़ के श्री तपेश जैन, पत्रकार सागर बत्रा जी भी उपस्थित रहे। सभी ने संतों का आशीर्वाद लेकर समाज में आध्यात्मिकता, सेवा और सद्भाव के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
पूज्य शदाणी दरबार में आयोजित वर्सी महोत्सव के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और संत राजाराम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर सत्संग एवं सेवा भाव के वातावरण में शामिल हुए।
