RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। सिंधी समाज अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र पर्व पर हर वर्ष परम्परागत रूप से बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाता है। इस अवसर पर समाज द्वारा भोग-भंडारा, प्रसाद एवं शर्बत वितरण के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।
इसी कड़ी में मोनू आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी “हर घर झूलेलाल” अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 से इस अभियान की शुरुआत संकल्प के साथ की गई थी, जिसका उद्देश्य समाज के हर घर तक भगवान झूलेलाल जी की आस्था को पहुंचाना है।
मोनू आहूजा ने बताया कि इस अभियान के तहत समाज के नागरिकों से किसी भी प्रकार की सहयोग राशि नहीं ली जाएगी तथा इस वर्ष भी भगवान श्री झूलेलाल जी के फोटो फ्रेम का निशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष में एक बार चेट्रीचंड्र के अवसर पर हम सभी समाजजन अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना करते हैं, इसलिए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज के प्रत्येक घर और दुकान के पूजा स्थल पर भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा स्थापित हो और प्रतिदिन उनकी पूजा-अर्चना की जाए। इससे समाज की नई पीढ़ी भी अपनी सिंधु संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहेगी।भगवान झूलेलाल जी के फोटोफ्रेम का संतों के करकमलों से विमोचन कराया जाएगा, जिसके बाद “हर घर झूलेलाल” अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए समाज के लोगों को फोटोफ्रेम वितरित किए जाएंगे।
इस अभियान में मार्गदर्शक एवं सहयोगी के रूप में पूर्व मुखी सतराम दास बजाज, पूर्व पार्षद प्रेम बिरनानी, NNH के संपादक विजय जयसिंघानी, जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी, एडवोकेट विवेक तनवानी, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत उपाध्यक्ष शंकर लाल वरनदानी, मुखी बालचंद असरानी, एडवोकेट अजय बालानी, एडवोकेट अक्की जसूजा, एडवोकेट आकाश हिंदुजा, कन्हैया लाल रामानी, प्रकाश कुकरेजा, बलराम मंधानी, राजकुमार मंजर, सुरेश दासवानी, दिलीप बजाज, अशोक दुलानी, जय केसवानी (गोलू), चंदन पंजवानी सहित अनेक समाजजन शामिल रहेंगे।
