RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
आज एक माता-पिता के लिए बेहद गर्व और खुशी का पल रहा, जब उनकी तीनों बेटियां रुचि मंधानी, काव्या मंधानी और कीर्ति मंधानी को विद्यालय में उनकी उत्कृष्ट उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया।
VEER CHHATRAPATI SHIVAJI ENGLISH MEDIUM SCHOOL में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में तीनों छात्राओं को कक्षा 3, 7 और 11 (A+B) में पूरे वर्ष नियमित उपस्थिति दर्ज कराने पर FULL ATTENDANCE AWARD प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
तीनों बेटियों की इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। छात्राओं के पिता श्री बलराम मंधानी एवं माता श्रीमती प्राची मंधानी ने अपनी बेटियों की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नियमितता, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।
विद्यालय परिवार ने भी तीनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।
