RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611

संस्कृति की रक्षा का संदेश — मरीन ड्राइव तेलीबंधा में माता-पिता पूजन दिवस का भव्य आयोजन
भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए भारतीय संस्कृति और संस्कारों की रक्षा अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर 14 फरवरी को “माता-पिता पूजन दिवस” मनाने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर मरीन ड्राइव, तेलीबंधा में विशाल आईजान बच्चों के संस्कृति आयोजन के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नेत्रहीन बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी, वहीं वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों का वैदिक मंत्रों के माध्यम से सम्मान एवं पूजन किया जाएगा। यह आयोजन समाज को यह संदेश देता है कि माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान ही सच्ची भारतीय संस्कृति की पहचान है।
आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से इस पावन अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने की अपील की है।
जिन्हें व्यक्तिगत आमंत्रण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, वे इस विज्ञप्ति को ही आमंत्रण कार्ड मानकर सपरिवार अवश्य पधारे।
