RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611

रायपुर -10/02/2026
12 फरवरी 2026 को गोदड़ीवाला धाम से निकलेगी 5 दूल्हो की शाही बारात व होगा 57 बटुको का जनेऊ संस्कार 1 मुंडन संस्कार
देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम मे पूज्य गोदड़ीवाला धाम एवं छत्तीसगढ़ जनरल सिंधी प्रदेश पंचायत के संयुक्त तत्वाधान मे संत बाबा हरदासराम साहेब संत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद से जलगांव साहेब के महंत साईं देवीदास जी रायपुर की महंत अम्मा मीरा देवी के सानिध्य मे 12 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को संत बाबा गेलाराम साहेब के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य मे 5 जोड़ो का निशुल्क सिंधी सामूहिक विवाह 57 बटुको का जनेऊ संस्कार व 1 मुंडन संस्कार का कार्यक्रम होगा । जिसमें पूज्य शदाणी दरबार के संत साईं युधिष्ठिर लाल जी आशीर्वाद देने विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार
सुबह चाय, बिस्कुट प्रात: 8 :00 बजे
नाश्ता एवं रामसत प्रात:9:00 बजे
मुकुट बंधन प्रात:10:00 बजे
मुंडन संस्कार एवं जनेऊ प्रात: 11:00 बजे
बारात प्रस्थान दोपहर 12:00 बजे
भंडारा दोपहर 1:00बजे
वेदी दोपहर 2:00 बजे
चाय संध्या 4:00 बजे
विदाई संध्या 5:00 बजे
विशेष 2 बजे वेदी के बाद सदगुरु बाबा गेलाराम साहब के जन्मउत्सव के उपलक्ष्य मे आये हुए संत महात्मा की उपस्तिथि मे केक काटा जायेगा । अन्न वितरण का कार्य भी गोदड़ी धाम द्वारा किया जायेगा। होमोपेथिक विशेषज्ञ डॉ श्वेता बठेजा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य सेवा दी जायेगी
पूरा दिन धाम मे सेवा, सत्संग, सिमरन ,भजन ,कीर्तन ,भंडारा साहेब चलता रहेगा। चक्करभाटा के प्रसिद्ध भजन गायक विनोद चावला द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी ।
इस आयोजन मे इंदर सचदेव हरी इसरानी अमर गिदवानी सतीश थौरानी पवन प्रीतवानी हीरा माखीजा प्रकाश लालवानी सुरेश बठेजा नरसा लालवानी मयूर पंजवानी विजय बठेजा लक्ष्मण हेमनानी विशाल धावना लाल खुबचंदानी दिनेश दावानी नरेश पर्यानी मुखी गुरनामल रोहरा जैसाराम रामानी पप्पू वाधवा शंकर पिंजानि संजय रामानी संजय मंधान मनोहर ठकरानी अनिल आहूजा धर्मवीर पंजवानी अजय पंजवानी अनिल तुल्यानी सुशील केस्वानी सुनील कासवानी घनश्याम माखीजा महेश हरजानी राजेश गिदवानी गन्नु काशवानी कमल खुबचंदानी शिवा खुबचंदानी आदि कार्यक्रम को सफल बनाने लगे हुए है।
