RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
गाइडलाइन रेट में कमी से व्यापार जगत में खुशी की लहर, व्यापारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी व अमित चिमनानी सहित दिग्गजों का जताया आभार
रायपुर। गाइडलाइन रेट में कमी से व्यापार जगत में खुशी की लहर, व्यापारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी व अमित चिमनानी सहित दिग्गजों का जताया आभार
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अचल संपत्ति के पंजीयन से जुड़े गाइडलाइन रेट में कमी किए जाने के निर्णय का प्रदेश के व्यापारिक जगत ने जोरदार स्वागत किया है। इस ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसले से व्यापारियों, रियल एस्टेट सेक्टर और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।
व्यापारियों ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, लोकसभा स्पीकर डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव,उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत,अजय चंद्राकर,अमित साहू तथा अमित चिमनानी सहित सरकार से जुड़े सभी दिग्गजों का आभार व्यक्त किया है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि गाइडलाइन रेट में कमी से न केवल पंजीयन प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
व्यापारियों ने कहा कि सरकार का यह निर्णय व्यापार–हितैषी सोच को दर्शाता है और इससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार व्यापारी वर्ग और आमजन के हित में सकारात्मक फैसले लिए जाते रहेंगे।
