RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
चेट्रीचंड्र महोत्सव पर छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का भव्य आयोजन, न्यूज़ 18 इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवानी होंगे विशेष अतिथि
रायपुर। चेट्रीचंड्र महोत्सव पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा 15 मार्च को एक भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर न्यूज़ 18 इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग एडिटर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार श्री किशोर अजवानी विशेष अतिथि के रूप में रायपुर पधार रहे हैं।
यह आगमन पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी के विशेष निमंत्रण पर सुनिश्चित हुआ है,
जिसे श्री किशोर अजवानी ने सहर्ष स्वीकार किया। उनके आगमन से चेट्रीचंड्र महोत्सव की गरिमा और महत्व और भी बढ़ गया है।
महापंचायत के पदाधिकारियों ने बताया कि चेट्रीचंड्र केवल पर्व नहीं, बल्कि सिंधी समाज की आस्था, संस्कृति, संस्कार और एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ-साथ चेड्रीचंड्र की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
