RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी में हिंदुत्व का उत्साह देखने को मिला। शिवसेना (UBT) द्वारा प्रदेश प्रमुख डॉ. आनंद सिंह मल्होत्रा के नेतृत्व में शिव सेना जिला रायपुर के द्वारा मशाल यात्रा का आयोजन किया गया जिसका उद्वेश्य समाज में फैले अलगाववाद को दूर करना और सामाजिक समरता, सनातन संस्कृति और एकता को बढ़ाना जिस प्रकार दिए की लौ अंधकार को मिटा देती है उसी प्रकार शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे की मशाल अंधकार रूपी सामाजिक बुराई और पतन को मिटा देगी
भक्ति और राष्ट्रवाद का संगम
यह आयोजन विशुद्ध रूप से धार्मिक आस्था और गौरव का प्रतीक था। हाथों में मशालें थामे शिवसैनिकों ने ‘जय भवानी, जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ यह संदेश दिया कि श्री राम मंदिर की स्थापना भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का केंद्र है। रैली के दौरान पूरा मार्ग आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
प्रमुख उपस्थिति एवं सहभागिता
इस गरिमामय आयोजन में हिंदुत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से:
राहुल परिहार, अक्षत चौबे और बिरे स्वामी, श्री अग्रवाल जी,समीर पाल, बिट्टू दुबे सहित बड़ी संख्या में रामभक्त और शिवसैनिक उपस्थित रहे।
